Home » ताजा खबरें » बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह कल पहुचेगी पैतृक गांव…..

बलिदानी अक्षय कुमार की पार्थिव देह कल पहुचेगी पैतृक गांव…..

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार(29) का ड्यूटी के दौरान हृदयघात से निधन हो गया। बलिदानी जवान अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को बागनी में  बलिदानी सैनिक के घर पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सुबह से लोग घर पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचते रहे। इस दौरान एसडीएम संजीव भोट ने भी बलिदानी के परिवार को ढाढ़स बंधाया। अक्षय के बड़े भाई लकी कपूर ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम हो गया है। रविवार शाम तक पार्थिव शव आने की उम्मीद है। बलिदानी अक्षय कुमार पुत्र संसार चंद भारतीय सेना की 19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे। वह 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहादत की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अक्षय कुमार को सीने में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सेना के अस्पताल में बलिदानी का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद अरुणाचल से पार्थिव देह को दिल्ली तक एयरलिफ्ट किया गया। उसके बाद दिल्ली से पार्थिव देह को धर्मशाला लाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि बलिदानी अक्षय कुमार का परिवार गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं। पिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12