Home » ताजा खबरें » Somvati Amavasya 2024: कब है साल की अंतिम अमावस्या? शिव-पार्वती पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य, नोट करें शुभ मुहूर्त

Somvati Amavasya 2024: कब है साल की अंतिम अमावस्या? शिव-पार्वती पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य, नोट करें शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। यह अमावस्या सोमवार को पड़ती है, इसलिए इसका नाम सोमवती अमावस्या है। श्रद्धालु साल की आखिरी सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को मनाकर भगवान शिव की अराधना करेंगे। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विशेष तौर पर पूजा करनी चाहिए, जिससे उनका आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहे। देवों के देव महादेव की पूजा करने से जीवन में सुख शांति आती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सोमवती अमावस्या 2024 शुभ योग (Somvati Amavasya 2024 Shubh Yog)

पंचांग की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष पर अमावस्या तिथि की शुरूआत होगी। यह 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। श्रद्धालु 30 दिसंबर को (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai) सोमवती अमावस्या मनाएंगे।

सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

महिलाओं के लिए सोमवती अमावस्या का पर्व बहुत खास है। वह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकती है। आप एक मंदिर में पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें। इस दौरान रक्षासूत्र भी पील में बांध दें। यह उपाय आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू होकर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

शिव-पार्वती स्तुति मंत्र

कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेंद्रहारम्।

सदा वसन्तं हृदयारविंदे, भवं भवानीसहितं नमामि।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12