Home » ताजा खबरें » विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम सभा की विशेष बैठक की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन….

विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम सभा की विशेष बैठक की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन….

सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जन योजना अभियान-2024 के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 के अनुमोदन के लिए ग्राम सभा की विशेष बैठकों में आंशिक संशोधन किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा की बैठक 6 दिसम्बर के स्थान पर अब 09 दिसम्बर, 2024 को आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बेरल, मांगल, बखालग, सरयांज, बलेरा, पट्टा, बनोह खरड़हट्टी, मान, बड़ोग, सरली, हनुमान बड़ोग, दसेरन, बसंतपुर, शहरोल, बातल, देवरा, भूमति, सानण, चाखड़, कोटलु, चम्यावल तथा कोटली में ग्राम सभा की बैठक अब 09 दिसम्बर, 2024 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]