Home » Uncategorized » हिमाचल के समरवीर ने 12वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

हिमाचल के समरवीर ने 12वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

नाहन : नाहन के समरवीर ने श्रीनगर में आयोजित 12वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। शेर-ए-कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 18 नवंबर 2024 तक चली इस प्रतियोगिता में समरवीर ने 75-79 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समरवीर वर्तमान में नाहन के अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 10+1 में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर में खुशी की लहर है। समरवीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया है, जिन्होंने उनके प्रशिक्षण और प्रेरणा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *