Home » Uncategorized » शिमला में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:हादसे में एक व्यक्ति की मौ*त, अस्पताल में तोड़ा दम…..

शिमला में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:हादसे में एक व्यक्ति की मौ*त, अस्पताल में तोड़ा दम…..

शिमला: शिमला जिले के रोहड़ू में बीती शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोहड़ू के नासरी गांव निवासी नरेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सारी क्वाटर नामक स्थान पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लिया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जब सुंगरी में ढाबे के पास लोगों से बात कर रहे थे, तो उस दौरान उन्होंने देखा कि नासरी सड़क पर एक कार लगभग 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरा। बताया जा रहा है कि मृतक HP10 A9723 की गाड़ी से कही जा रहा था। जैसे ही गाड़ी सड़क से बाहर पटली, वह गाड़ी से बाहर छिटक गया। उससे उसे गंभीर चोटें आई। बाद में उसे रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया, जहां पर नरेश ने दम तोड़ दिया। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *