Home » Uncategorized » Maharashtra Assembly Election 2024 Seat-Wise Results: महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी, देखें कहां कौन आगे-कौन पीछे

Maharashtra Assembly Election 2024 Seat-Wise Results: महाराष्ट्र में वोटों की गिनती जारी, देखें कहां कौन आगे-कौन पीछे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. लोगों की नजर महाराष्ट्र में सत्ता की कुर्सी पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी नीत महायुति और सरकार में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाडी (MVA) के बीच मुकाबले पर हैं. महाराष्ट्र में इस बार कुल 66.05 परसेंट वोटिंग हुई.

इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की तरफ से सबसे ज्यादा बीजेपी ने 149 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 59 सीटों पर उम्मीदवारी के साथ मैदान में है.

विपक्षी MVA गठबंधन में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 101 सीटों पर उम्मीदवारी जताई है. वहीं, शिवसेना (उबाठा) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवारों ने ताल ठोका है. यही नहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 237 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. महाराष्ट्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 राउंड की वोटों की गिनती जारी है. वोटों की गिनती के लिए कुल 288 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *