Home » Uncategorized » नशा मुक्ति केंद्र परवाणु में लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार…

नशा मुक्ति केंद्र परवाणु में लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/परवाणू : परवाणू पुलिस ने होप फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, सेक्टर-6, परवाणू में लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 जून की रात को हुई, जब आरोपी शाहिल व जतिन अपने साथियों के साथ दीवार फांदकर केंद्र में घुसे। उनके पास डंडे व लोहे की रॉड थीं। उन्होंने केंद्र के मरीजों को धमकाकर भगा दिया व प्रभपाल सिंह के भाई जो केंद्र का कार्य देख रहे थे, को डराकर 80 हजार नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 457 व 506 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले इसी केंद्र में काम करते थे, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी साहिल (26) को मनी माजरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटे गए कैमरा डीवीआर व वाहन (HR-49J-8055) भी बरामद कर लिया है। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी पीयूष पपलानी (28) को पिंजौर से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलीं। आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *