Home » Uncategorized » सेमीफाइनल में भिड़ेंगे नाहन-देहरादून और चंडीगढ़-जालंधर

सेमीफाइनल में भिड़ेंगे नाहन-देहरादून और चंडीगढ़-जालंधर

नाहन : चौगान मैदान में चल रहीऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता ने आज रोमांचक मोड़ ले लिया, जहां सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई। नाहन और देहरादून की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी, जिससे दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। दिन के पहले मैच में चंडीगढ़ ने लुधियाना को 3-2 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में लुधियाना के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मोचोक ने अपनी टीम के लिए दोनों गोल किए और उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। शाम के मैच में जालंधर अकादमी ने सैनी फेडरेशन नारायणगढ़ को 4-1 के बड़े अंतर से हराया। जालंधर अकादमी के जर्सी नंबर 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई और “मैन ऑफ द मैच” का खिताब अपने नाम किया।

अब प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की बारी है, जहां नाहन और देहरादून के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। साथ ही, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और जालंधर अकादमी के बीच भी एक दिलचस्प सेमीफाइनल देखने को मिलेगा। दर्शकों में उत्साह चरम पर है, और मैदान पर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *