Home » Uncategorized » हिमाचल की झूठी गारंटियों से देश ले रहा सबक : जयराम

हिमाचल की झूठी गारंटियों से देश ले रहा सबक : जयराम

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई हिमाचल की झूठी गारंटियों से पूरा देश सबक ले रहा है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के पूर्णतया विपरीत काम किया। लाखों नौकरियां देने की घोषणा की तो लाखों अनुमोदित पदों को समाप्त कर दिया। 12 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया और अभी 1000 से ज्यादा पदों पर काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकालने के जी-जान से प्रयास हो रहें हैं जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सूक्खु सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों और सहयोगियों पर ही मेहरबान रही है और उन्हीं पर ही जमकर सरकारी पैसा लुटाया है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरियों के हजारों वादे किए, लेकिन अब तक सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल दिया है और सरकारी विभागों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, मुफ्त बिजली और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए फंड जारी न करने को लेकर भी सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के बजाय बिगड़ती स्थिति ने जनता को और अधिक परेशान कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ हॉनर” से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे भारत की वैश्विक भूमिका का सम्मान बताया और कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है। ठाकुर ने कहा कि अब तक 15 देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *