धर्मशाला: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में वीरवार काे एक विदेशी पर्यटक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार विदेशी पर्यटक मैक्लोडगंज के समीप एक गैस्ट हाऊस में गया था जहां पर वह बाथरूम गया था ताे काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। गैस्ट हाऊस के स्टाफ द्वारा जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर विदेशी पर्यटक का शव पड़ा हुआ था जोकि फ्रांस का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार हृदय गति रुकने से व्यक्ति की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। एसएचओ मैक्लोडगंज सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विदेशी पर्यटक के मिले शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। उन्हाेंने बताया कि मृतक की पहचान फ्रांसीसी नागरिक ल्यूक आर्मंड रेने ब्यूरो के ताैर पर हुई है।





