Home » Uncategorized » CM सुक्खू आज देहरा में करेंगे सीएम व एसपी कार्यालय का लोकार्पण, काम करवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा शिमला

CM सुक्खू आज देहरा में करेंगे सीएम व एसपी कार्यालय का लोकार्पण, काम करवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा शिमला

देहरा। राजधानी के बाद संभवत: देहरा पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है जहां मुख्यमंत्री का स्थायी कार्यालय होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दिन में 11:30 बजे आरंभ होगा। यह कार्यालय मिनी सचिवालय की पहली मंजिल पर बनाया गया है। मुख्यमंत्री देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे। जुलाई में हुए उपचुनाव के बाद देहरा में खुलने वाला यह एक और बड़ा कार्यालय होगा। उपचुनाव में देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक चुनी गई थीं। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि वह देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय खोलेंगे। लोगों को काम करवाने के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। यहां तैनात स्टाफ लोगों के काम निपटाएगा।

एचआरटीसी कर्मशाला रोड पर खुलेगा एसपी ऑफिस

देहरा में एचआरटीसी कर्मशाला रोड पर एसपी ऑफिस खुलेगा। सरकार ने 28 अगस्त 2024 को देहरा में एसपी कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। फिलहाल पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन के पास देहरा का अतिरिक्त कार्यभार है।

 

ये कार्यालय भी खुल चुके

  • -जलशक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय
  • -लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता कार्यालय
  • -बिजली बोर्ड अधीक्षण अभियंता कार्यालय
  • -खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय

विधायक कमलेश नौ नवंबर तक सुनेंगी जनसमस्याएं

विधायक कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र में पांच से नौ नवंबर तक लोगों की समस्याएं सुनेंगी। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव इंद्र शर्मा ने बताया कि कमलेश मंगलवार को दिन में 11.30 बजे मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहेंगी।

छह नवंबर को हरिपुर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर दो बजे तक विश्राम गृह हरिपुर में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। सात नवंबर को दिन में 10:30 बजे जालंधर लाहड़, दोपहर दो बजे मूहल पंचायत, आठ नवंबर को दिन में 11 बजे बढल, नौ नवंबर को दिन में 10:30 बजे मेहवा व दोपहर दो बजे वासा में लोगों की समस्याएं सुनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]