Home » Uncategorized » कांगड़ा बस स्टैंड पर उड़ाई सोने की चेन, हिमाचल में पंजाब की 3 चेन-स्नेचर महिलाएं गिरफ्तार…

कांगड़ा बस स्टैंड पर उड़ाई सोने की चेन, हिमाचल में पंजाब की 3 चेन-स्नेचर महिलाएं गिरफ्तार…

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने भैया दूज के पर्व पर पंजाब की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन पर सोने की चेन स्नेचिंग के आरोप है। पुलिस के अनुसार, पंजाब की शातिर महिलाएं भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन स्नेचिंग करते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, रविवार शाम के वक्त धगवार की नीरजा नाम की एक महिला जब कांगड़ा बस स्टैंड में अपने घर के लिए बस में चढ़ने लगी तो उसके पीछे खड़ी 3 महिलाओं ने उसकी चेन छीन ली और भागने की कोशिश की। मगर नीरजा और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते तीन महिलाओं को दबोच लिया। इसकी सूचना कांगड़ा पुलिस को दी गई। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलओं को हिरासत में ले लिया। DSP शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर दिया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को शक है कि इस चोर गिरोह में कुछ और महिलाएं भी शामिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस को बीते चार-पांच दिनों से चोरी की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस अब गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ करके पता लगाएंगी कि इन्होंने कहां-कहां चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]