Home » Uncategorized » मुर्दाघर में लगे एसी और नल को ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस.….

मुर्दाघर में लगे एसी और नल को ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस.….

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत अज्ञात चारों ने शहर के पोस्टमार्टम हाऊस को भी नहीं छोड़ा। ताला तोड़कर चोरों ने यहां भी वारदात को अंजाम दे डाला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कुछ वर्षों पहले एक संस्था ने पोस्टमार्टम हाऊस के लिए एक बड़ा एसी लगवाया था। इसी बीच जब सरल संस्कार संस्था के संयोजक हेमंत शर्मा पोस्टमार्टम हाऊस में एक शव रखने के लिए गए तो देखा कि पोस्टमार्टम हाऊस के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो मौके से एसी के साथ-साथ नल भी गायब थे।हेमंत शर्मा ने बताया कि करीब 7 वर्षों पहले पांवटा साहिब के पोस्टमार्टम हाऊस में संस्था के माध्यम से यह एसी लगवाया गया था। चूंकि कई बार अज्ञात शव की शिनाख्त करवाने को कई-कई दिन रखना पड़ता है। एसी होने के कारण बॉडी खराब नहीं होती। लिहाजा संस्था ने जनहित में यह कार्य किया था लेकिन अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसी के साथ-साथ नल भी चोरी किए गए हैं। चोरी किए एसी के कुछ पार्ट आसपास भी गिरे थे। इसके बाद पुलिस में इस मामले की शिकायत की गई। उधर एएसपी अदिति सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *