Home » Uncategorized » करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय बोलते हैं ये 3 बातें, पति के नाम का विशेष महत्व, पंडित जी से जानें

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय बोलते हैं ये 3 बातें, पति के नाम का विशेष महत्व, पंडित जी से जानें

Oplus_131072

Karwa Chauth 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत आता है. इस व्रत को सु​हागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है. इस दिन माता करवा एवं चंद्रमा की पूजा किए जाने का विधान है. वहीं जब चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है तो तीन चीजें बोली जाती हैं. कुछ मंत्रों का जाप भी किया जाता है. माना जाता है कि इनके बिना अर्घ्य अधूरा होता है. कौनी सी हैं वे तीन चीजें? आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

करवा चौथ की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिन है, लेकिन व्रत 20 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाओं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत रखती हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। छलनी में पति का चेहरा देखा जाता है। पूरा परिवार मिलकर चंद्रमा की पूजा करता है और फिर व्रत खोला जाता है।

1. अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का जाप करें
करवा चौथ व्रत के दिन पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सबसे पहले कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए. ये मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम. नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ हैं।

2. अपने पति का नाम लेना चाहिए
आप जब चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं तो उस समय अपने पति का पांच बार नाम लें. इसी के साथ चंद्रमा को एक सफेद फूल भी अर्पित करें. आप चाहें तो सफेद वस्त्र भी अर्पित कर सकती हैं. माना जाता है कि इससे पति के जीवन से तनाव दूर होता है।

3. चंद्रमा की रक्षा स्तुति जरूर करें
तीन महत्वपूर्ण कामों में से तीसरा है चंद्रमा की रक्षा स्तुति. यह चंद्रमा को अर्घ्य देते समय बोली जाती है. स्तुति: क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:. गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम. को 5 या फिर 11 बार दोहराने से पति के जीवन से संकट दूर हो जाता है.

करवा चौथ पर कब होगा चंद्रमा का उदय – Karwa Chauth Moon Time

करवा चौथ पर जैसे-जैसे रात करीब आती है, सभी की नजर आसमान की तरफ टिक जाती है। हर कोई चंद्रमा के दर्शन करना चाहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा का उदय कब होगा? पंचांग के अनुसार, करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 55 मिनट पर चंद्रोदय होगा। हालांकि अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा अलग हो सकता है। नीचे देखिए विभिन्न शहरों में चंद्रोयग का समय-

  • दिल्ली: रात 07:53 – Delhi Karwa Chauth Moon Time
  • नोएडा: रात 07:52 – Noida Karwa Chauth Moon Time
  • मुंबई: रात 08:36 – Mumbai Karwa Chauth Moon Time
  • कोलकाता: रात 07:22 – Kolkata Karwa Chauth Moon Time
  • चंडीगढ़: रात 07:48 – Chandigarh Karwa Chauth Moon Time
  • पंजाब: रात 07:48 – Punjab Karwa Chauth Moon Time
  • जम्मू: रात 07:52 – Jammu Karwa Chauth Moon Time
  • लुधियाना: रात 07:52 – Ludhiyana Karwa Chauth Moon Time
  • देहरादून: रात 07:24 – Dehradun Karwa Chauth Moon Time
  • शिमला: रात 07:47 – Shimla Karwa Chauth Moon Time
  • पटना: रात 07:29 – Shimla Karwa Chauth Moon Time
  • रांची: रात 07:31 – Ranchi Karwa Chauth Moon Time
  • लखनऊ: रात 07:42 – Lucknow Karwa Chauth Moon Time
  • कानपुर: रात 07:47 – Kanpur Karwa Chauth Moon Time
  • प्रयागराज: रात 07:42 – Prayagraj Karwa Chauth Moon Time
  • इंदौर: रात 08:15 – Indore Karwa Chauth Moon Time
  • भोपाल: रात 08:07 – Bhopal Karwa Chauth Moon Time
  • अहमदाबाद: रात 08:27 – Ahmedabad Karwa Chauth Moon Time
  • चेन्नई: रात 08:18 – Chennai Karwa Chauth Moon Time
  • बेंगलुरु: रात 08:30 – Bengluru Karwa Chauth Moon Time
  • जयपुर: रात 08:05 – Jaipur Karwa Chauth Moon Time
  • रायपुर: रात 07:43 – Raipur Karwa Chauth Moon Time

बाजारों में दिखने लगी करवा चौथ की रौनक

करवा चौथ को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। करवा चौथ की तैयारी को लेकर महिलाएं कोई कसर नहीं छोडऩा चाहतीं। यही कारण है कि बाजार में भीड़ उमडऩे लगी है। महिलाएं अभी से खरीददारी में जुट गई हैं।

मेहंदी लगाने वालों व ब्यूटी पालर्स पर एडवांस बुकिंग होने लगी है। सबसे अधिक ग्राहकी कपड़ा बाजार और आभूषण बाजार में हो रही है। हालांकि अभी भी त्यौहार में तीन दिन और शेष हैं। इसके बावजूद बाजार में जिस तरह से भीड़भाड़ दिखाई दे रही है, उससे अनुमान है कि विभिन्न शहरो में प्रतिदिन लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है। खरीददारों की भीड़ सबसे अधिक साड़ियों की दुकानों पर नजर आ रही है। ज्यादातर महिलाएं करवाचौथ के लिए नई डिजाइन की साड़ियां तलाश रही हैं। इसके अलावा सर्राफा बाजार में भी काफी भीड़ है। आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर स्थिति यह है कि ग्राहकों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है क्योंकि सोने और चांदी के जेवर खरीदने में ग्राहक काफी समय लगाता है क्योंकि कीमतें अधिक होने के कारण एक बार पैसा लगाने से पहले कई बार अच्छी तरह से सोचकर ही जेवर खरीदने की मंशा ग्राहक की रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *