Home » Uncategorized » गीता आदर्श विद्यालय में गणित सप्ताह का आयोजन

गीता आदर्श विद्यालय में गणित सप्ताह का आयोजन

सोलन: 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में गणित सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। कक्षा चौथी से कक्षा दसवीं तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने गणित प्रश्नोत्तरी ,रोल प्ले में तथा गणित विषय पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आर्यभट्ट, पाइथागोरस ,रामानुजन ,शकुंतला देवी, हीरोन,अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे महान गणितज्ञों के योगदान का वर्णन किया ।
गणित प्रश्नोत्तरी को तीन वर्गों में विभाजित किया गया जिसमें कक्षा चौथी से छठी, सातवीं से आठवीं तथा नवमी -दसवीं के चयनित विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान श्री एल के बंसल जी द्वारा सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों के ज्ञान एवं रुचि पूर्वक किए गए कार्य को प्रोत्साहित किया ।
कक्षा चौथी पांचवी छठी से रोल प्ले में प्रथम स्थान आलिया ,शगुन, रिदम तथा सुशांत ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मन्नत ठाकुर ,निव्यांश, हितांशी और वैष्णवी ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर धैर्या, वेदांशी, गार्गी, प्रतीक्षा तथा जिया रहे। कक्षा सातवीं -आठवीं तथा नवी -दसवीं से रोल प्ले में प्रथम स्थान पर श्रेष्ठा ,एंजेल तथा मनीष रहे । द्वितीय स्थान पर माधवी, आलिया तथा वैभवी रहे। तृतीय स्थान पर एलीना ,प्राप्ति ,भूमिका, आकांक्षा तथा प्रगति रहे। गणित प्रश्नोत्तरी में कक्षा चौथी से दसवीं तक चिन्मय, लक्षित ,लक्ष्य कुमार, प्रत्यूष, तेजस तथा कार्तिक चौधरी प्रथम स्थान पर रहे ।परी,आदित्य, विहान ,कुशल आनंद, उज्ज्वल ,एनीश ,नमन तथा आकृत द्वितीय स्थान पर रहे। अभिनव, प्रनवी ,हीतेन पंवर, देवांशी, कार्तिक तथा सान्वी तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ . स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें गणित विषय में अत्यधिक रुचि लेकर और अधिक आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह प्रधानाचार्या ने गणित विभाग के अध्यापक वर्ग की भूरि -भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *