Home » Uncategorized » महाभारत: युधिष्ठिर के पास था वो कौन सा चमत्कारिक बर्तन, जिससे वनवास में कभी कम नहीं पड़ा खाना, सैकड़ों को कराया दिव्य भोजन

महाभारत: युधिष्ठिर के पास था वो कौन सा चमत्कारिक बर्तन, जिससे वनवास में कभी कम नहीं पड़ा खाना, सैकड़ों को कराया दिव्य भोजन

जब पांडव 13 सालों के वनवास के लिए गए तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या दी भोजन. जंगल में उनके लिए खुद भोजन की तलाश करना मुश्किल था बल्कि उनके पास जब ऋषि-मुनि और अन्य मेहमान आते थे तो उन्हें भी भोजन कराना बहुत मुश्किल होने लगा. ऐसे में युधिष्ठिर को एक चमत्कारिक बर्तन मिला, जिससे उन्हें कभी भोजन की कमी ही नहीं पड़ी. ये चमत्कारिक बर्तन क्या कहलाता था. इसकी भी कुछ शर्तें थीं, जिस चक्कर में वो एक बार बड़ी समस्या में भी पड़े. ना केवल उससे वो लोग मनचाहा भोजन करते थे बल्कि उनके पास आने वाले सैकड़ों ऋषि मुनियों की भी पूरी आवभगत करते थे. बगैर भोजन किए उन्हें जाने नहीं देते थे. भोजन भी ऐसा होता था कि सभी मेहमान और ऋषि तृप्त होकर ही उनके पास से जाते थे. युधिष्ठिर को ये भोजन कैसे मिला. इसमें ऐसा क्या था कि कभी भोजन कम नहीं होता था, उसकी भी एक कहानी है. ये कहानी काफी रोचक है. जब पांडवों ने वनवास खत्म करके महल का रुख किया तो इसका क्या हुआ. तब युधिष्ठिर ने सूर्य की तपस्या शुरू की
दरअसल जब पांडवों के वनवास के दौरान उनकी कुटिया में मेहमान और ऋषि मुनि आने लगे तो द्रौपदी ने युधिष्ठिर से इस समस्या का निदान करने के लिए कहा. उन्होंने जल में खड़े होकर सूर्यदेव की तपस्या प्रार्थना करनी शुरू की. कई दिन तक जब वह ऐसा करते रहे तो सूर्य उपस्थित हुए. उन्होंने युूधिष्ठिर से इस तप के बारे में पूछा. तब सकुचाते हुए युधिष्ठिर ने उन्हें सारी बात बताई और निदान करने को कहा.

तब सूर्य ने उन्हें एक चमत्कारिक पात्र दिया
सूर्य भगवान ने युधिष्ठिर से कहा कि अब उन्हें वनवास के दौरान ना केवल खुद के भोजन की कभी चिंता नहीं करनी होगी बल्कि वह जितने भी मेहमान उनके पास आएंगे, उन्हें भी दिव्य भोजन करा सकेंगे. इतना कहने के बाद युधिष्ठिर को उन्होंने एक चमत्कारिक पात्र दिया. इस पात्र को अक्षय पात्र कहा जाता है. दरअसल युधिष्ठिर को सूर्य से इस संबंध में पूजा करने की तरकीब धौम्य नाम के पारिवारिक पुजारी ने सुझाई.

क्या इसके लिए निर्देश दिया
सूर्यदेव ने निर्देश दिया कि जब तक द्रौपदी अपना भोजन समाप्त नहीं कर लेती, तब तक यह पात्र हर रोज और हर प्रहर अनंत मात्रा में भोजन उपलब्ध कराता रहेगा. इस पात्र से उन्हें अन्न, फल, शाक आदि चार प्रकार की भोजन सामग्रियां मिलती थीं.

भोजन से जुड़ी दुर्वासा ऋषि की क्या कहानी थी
इसकी एक और कहानी भी कही जाती है. दरअसल वनवास के दौरान जब एक दिन पांडव और उसके बाद द्रौपदी भोजन कर चुकीं थीं, तब ऋषि दुर्वासा पांडवों से मिलने आए. उनके साथ उनके बहुत ढेर सारे शिष्य भी थे. उन्होंने आते ही तुरंत खाना खाने की इच्छा जताई. द्रौपदी चिंता में पड़ गईं. इस बीच दुर्वासा ने अचानक कहा कि वो और उनके शिष्य नदी में स्नान करके आ रहे हैं. फिर भोजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *