खरगोन. खरगोन की कपास मंडी जिले की नहीं मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी मंडियों में से एक है. इसी साथ प्रदेश में कपास का सर्वाधिक उत्पादन भी खरगोन में ही होता है. यहां का कपास देश विदेश तक निर्यात होता है और सफेद सोना के नाम से जाना जाता है. इन दिनों बारिश से नमी के बावजूद मंडी में कपास के अच्छे भाव मिलने से किसान काफी खुश है. यही वजह है कि गुरुवार को भी सीजन में सबसे ज्यादा 13700 क्विंटल कपास की आवक हुई है. आनंद नगर स्थित कपास मंडी से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी में 62 बैलगाड़ी और 855 वाहनों से 13700 क्विंटल कपास मंडी पहुंचा. बेहतर क्वालिटी का कपास 7265 रुपए क्विंटल तक बिका, जो मंगलवार के मुकाबले 100 रुपए अधिक है. वहीं, न्यूनतम भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि कपास का औसत भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा.
– शहर के बिस्टान रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंडी में गेहूं, मक्का और सोयाबीन के भाव में भी उतार चढ़ाव देखा गया. गेहूं को आवक घटी तो मक्का में बड़ोतरी हुई है. गेहूं और सोयाबीन में रेट में भी थोड़ी गिरावट रही।
1. मंडी में गेहूं की न्यूनतम कीमत 2576 रुपए और अधिकतम 2780 रुपए प्रति क्विंटल रही, औसत भाव 2730 रुपए किसानों को प्राप्त हुआ. कुल 500 क्विंटल गेहूं मंडी में आया.
2. मक्का का न्यूनतम भाव 1480 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि अधिकतम 2511 रुपए दर्ज किया गया. औसत भाव 1650 रुपए क्विंटल किसानो को प्राप्त हुआ. कुल आवक 5000 क्विंटल रही.
3. सोयाबीन की कीमतें न्यूनतम 3351 रुपए और अधिकतम 4367 रुपए रही, औसत भाव 3770 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. कुल 2500 क्विंटल सोयाबीन मंडी में आया।





