Home » Uncategorized » Manish Sisodia News: केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी छोड़ेंगे अपना बंगला….

Manish Sisodia News: केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी छोड़ेंगे अपना बंगला….

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना बंगला खारी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें, बतौर सांसद हरभजन सिंह को 32 राजेंद्र प्रसाद रोड पर सरकारी बंगला एलॉटेड है। जानकारी के मुताबिक,
मनीष सिसोदिया को दिल्ली के डिप्टी सीएम के तौर पर आवास (एबी 17, मथुरा रोड) मिला था, जहां वह अभी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। लेकिन अब वे यह आवास कल तक खाली कर देंगे।

नई दिल्ली में शिफ्ट होंगे केजरीवाल!
वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कल सीएम आवास खाली कर सकते हैं। जिसके बाद वे नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, सीएम आवास खाली करने के बाद केजरीवाल पार्टी सांसद अशोक मित्तल को आवंटित 5, फिरोजशाह रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे।दि

दिल्ली में नहीं है अरविंद केजरीवाल के पास घर

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के पास राजधानी में उनका खुद का घर नहीं है। यह खुद अरविंद केजरीवाल ने बताया है। उन्होंने कहा कि “आज दिल्ली में मेरे पास घर भी नहीं है रहने के लिए। मुझे कई लोग कहते है कि किस तरह के आदमी हैं आप? आपने 10 साल राजनीति की, 10 साल तक सीएम रहे, 10 साल में 10 कोठियां बन जाती हैं। मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया, केवल आपका आशीर्वाद और प्यार कमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *