Home » Uncategorized » अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित…

अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित…

सोलन: शिमला ज़िला के रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर, 2024 के मध्य आयोजित की गई अग्निवीर रैली का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी सेना भर्ती अधिकारी कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने दी। भर्ती निदेशक ने कहा कि भर्ती कार्यालय शिमला के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेकनिकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सफल उम्मीदवार आगामी दस्तावेजी कार्यवाही के लिए 03 अक्तूबर, 2024 को भर्ती कार्यालय शिमला में प्रातः 08.00 बजे रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सेना प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सेना प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा तथा भर्ती रैली के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *