Home » Uncategorized » कुएं में मिली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस….

कुएं में मिली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस….

सरकाघाट : सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत के कलोह गांव के कुएं में 11वीं सीढ़ी में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस पाई है। 35 फीट गहरे कुएं में पानी तक पहुंचने के लिए 40 सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं। वीरवार को पंचायत ने कुएं को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार को इस कुएं में गिरने से वार्ड सदस्य संजीव कुमार व उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता नीलम की मौत हो गई थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कुएं की जांच की। 11वीं सीढ़ी में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का घातक स्तर पाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में पाया गया कि कुएं की 11वीं सीढ़ी के बाद आक्सीजन का स्तर शून्य हो जाता है। आखिरी हिस्से में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का घातक स्तर पाया गया। यही गैस बुधवार को दंपती की मौत का कारण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *