Home » Uncategorized » सिरमौर में आज हिंदू संघर्ष समिति का प्रदर्शन, सरकार से की जाएगी वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग

सिरमौर में आज हिंदू संघर्ष समिति का प्रदर्शन, सरकार से की जाएगी वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण का विवाद जहां दिल्ली तक पहुंच गया. वहीं प्रदेश में अब भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. मंडी, कुल्लू, बिलासपुर के बाद आज (21 सितंबर) को दोपहर 12 बजे सिरमौर जिले के शिलाई में भी हिंदू संघर्ष समिति ने प्रदर्शन का आह्वान किया है. इस दौरान भारत सरकार से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग की जाएगी. वहीं इससे पहले गुरुवार को नेरवा में करणी सेना के आह्वान पर एकत्र हुए लोगों ने मस्जिदों से अवैध निर्माण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों ने कहा कि बाहरी राज्यों से कपड़े समेत अन्य सामान बेचने गांव-गांव पहुंच रहे लोगों की पुलिस गंभीरता से जांच करे. लोगों ने सब्जी मंडी से लेकर डुंडी माता मंदिर तक रैली निकाली. रैली के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की ओर से स्थिति संभालने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए गए थे. हालांकि, रैली के दौरान भीड़ का एक हिस्सा जब नेरवा स्थित मस्जिद और बस्ती की ओर जाने लगा तो खुद करणी सेना के अध्यक्ष मुकेश खुरान्नटा, विनोद झगटा और कुलभूषण मोगटा ने उन्हें रोक दिया.

कहां से शुरू हुआ विरोध?

न्यूज एजेंसियों के अनुसार, 30 अगस्त को शिमला के मलयाणा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के एक नाई और एक अन्य स्थानीय व्यवसायी के बीच हाथापाई से शुरू हुआ विवाद सांप्रदायिक मुद्दे में बदल गया. इसके बाद से अब हिंदू समूह अनऑथराइज्ड मस्जिदों को गिराने की मांग कर रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासी राज्य में आने वाले बाहरी लोगों की पहचान और सत्यापन को कह रहे हैं. इस विवाद के कारण राज्य भर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *