Home » Uncategorized » प्रेमी के लिए पति की हत्या, पहले शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार डाला

प्रेमी के लिए पति की हत्या, पहले शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार डाला

ग्वालियर : गिरवाई इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले तो स्वजन सामान्य मौत मान रहे थे, लेकिन जब उसके गले पर निशान देखे तो संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को बताया। पुलिस ने जब पड़ताल की तो सामने आया मृतक की पत्नी की नजदीकी एक युवक से थी। प्रेमी ने उससे यह कहकर मिलने से इनकार कर दिया था कि जब तक पति है, तब तक वह नहीं मिल सकता। प्रेमी के लिए ही पत्नी ने पति को मार डाला। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके मौसेरे भाई को हिरासत में लिया है। मौसेरे भाई ने पूरा राज खोल दिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही एफआइआर दर्ज हो सकेगी। पहले महिला ने पति को शराब पिलाई, फिर मछली खिलाई, जब वह नशे में धुत्त हो गया तो गला दबा दिया। गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा वाली गली में रहने वाला लोकेंद्र पुत्र नंदलाल कुशवाह शराब का नशा करने का आदी था।

उसकी पत्नी अंजली गुरुवार को घर पर ही थी। लोकेंद्र के पिता घर आए तो अंजली ने कहा कि लोकेंद्र के सिर में दर्द हो रहा है, तबीयत ठीक नहीं है। वह बाजार से दवा लाकर दे दें। नंदलाल दवा लेने चले गए, अंजली अपने जीजा के साथ चली गई। उसका मौसेरा भाई बेटू भी आया था, वह भी चला गया। जब पिता ने लोकेंद्र को उठाया तो वह अचेत था। अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया। यहां पत्नी भी आ गई। पत्नी भी अनजान बनी रही, तभी गले पर निशान दिखा तो अंजली से पूछा। वह बातों में उलझाने लगी। पुलिस को सूचना दी गई। गिरवाई थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जब बेटू को पूछताछ के लिए बैठाया तो उसने सबकुछ बता दिया। उसने बताया कि अंजली गौरव नाम के युवक से प्रेम करती है। गौरव ने मिलने से इनकार कर दिया था। इसलिए अंजली ने ही शराब पिलाकर मार डाला। इसमें बेटू की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। युवक की मौत हुई थी। स्वजन ने हत्या की बात कही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्वजन का जो आरोप है, उसकी हकीकत जानने के लिए पड़ताल जारी है। मौत सामान्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *