Home » Uncategorized » कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंचे हिमाचली मुस्लिम समुदाय के लोग….

कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंचे हिमाचली मुस्लिम समुदाय के लोग….

. केसी वेणुगोपाल को बताए हालात, इमरान प्रतापगढ़ी से भी घटनाक्रम किया सांझा

. वेणु गोपाल ने मुख्यमंत्री सूक्खू को फोन पर दिये दिशा निर्देश

शिमला: दिल्ली पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केसी वेणुगोपाल ओर इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की, हिमाचल प्रदेश में उपजे विवाद से उन्हें इस बारे में अवगत करवाया गया। वहीं उन्होंने सीएम को फोन कर घटनाओं को रोकने के लिए केसी वेणुगोपाल ने निर्देश दिए है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मस्जिद विवाद के बाद पूरे प्रदेश में हिंदू संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जा रहे है। प्रदेश भर में मस्जिदों के बाहर नारेबाजी की जा रही है जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वही इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल मुहमद की अगवाई में एक मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुचा जिसमे कई मस्जिदों के इमाम भी शामिल थे । प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की स्थिति से अवगत करवाया ओर कहा कि हिमाचल में खास कर एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है आए दिन मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन किए जा रहे है जिससे मुस्लिम समुदाय में डर का माहौल बनाया जा रहा है। ओर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वही इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रतिनिधि मंडल को कांग्रेस महासचिव कैसी वेणुगोपाल के पास लेकर पहुचा और हिमाचल में एक समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाओं को रोकने की अपील की। केसी वेणु गोपाल ने वही से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की और इन घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। वहीं केसी वेणुगोपाल ने आश्वासन दिया कि कॉंग्रेस पार्टी आपसी सौहार्द के लिये प्रतिबद्ध है और राहुल गॉंधी के मुहब्बत के नारे के साथ न्याय करने के लिये पुरज़ोर कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *