कहा जाता है कि प्यार तो प्यार होता है. इंसान जब किसी को पसंद करने लगता है तो उसे कुछ और दिखता ही नहीं है. न जाति-पंथ, न अमीरी-गरीबी न ही मजहब या फिर उम्र. इस रिश्ते में अब तो कोई बंधन रह ही नहीं गया है. यही वजह है कि छोटी उम्र की लड़कियां भी अपने से 20-25 साल बड़े शख्स के भी प्यार में पड़ जाती हैं. है ना अजीब बात?
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़की ने खुद बताया है कि वो अपने से 26 साल बड़े शख्स के साथ रिश्ते में है. लड़की का कहना है कि वो बुजुर्ग आदमी से प्यार करती है, पर लोग उनके रिश्ते को जजमेंटल नज़रों से देख रहे हैं. वैसे भी जब कोई इतने बड़े आदमी के साथ रोमांटिक रिश्ते में होगा, तो पचा पाना आसान नहीं होता.
कभी कहती थी अंकल, अब है प्रेमी!
मेगारा डेल रे (Megara Del Rey) नाम की अमेरिकन लड़की ने सोशल मीडिया पर जब अपने 26 साल बड़े प्रेमी से मिलवाया, तो लोग दंग रह गए. मेगारा ने बताया कि वो 26 साल की हैं और उनके प्रेमी की उम्र 52 साल है और उनका रिश्ता तब से चल रहा है, जब वो 18 की थीं और प्रेमी 44 के. उसने बताया कि उनके प्रेमी दरअसल उनके पिता के सबसे अच्छे दोस्त हैं. वे बचपन से उन्हें जानती थीं, लेकिन 18 साल की उम्र से पहले कभी भी उनके बीच इस तरह का रिश्ता नहीं रहा. यहां तक कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें अपने प्यार के बारे में बताया, तो शख्स को संकोच हो रहा था.
किसी ने बहकाया नहीं, ये प्यार है’
जैसे ही लड़की ने अंकल को प्रेमी बना लेने की बात कही, लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके जवाब में लड़की ने कहा कि वो कोई शिकार नहीं है, बल्कि उसने ही ये रिश्ता शुरू किया था. उसने ये भी कहा कि उसके पिता के दोस्त न सिर्फ प्यारे हैं, बल्कि सम्मान के लायक भी हैं. उसकी ये कहानी जानकर बहुत से लोगों ने उसे गंदा और घिनौना कहा तो एक यूज़र ने भी कहा कि इसे सीधा जेल भेज देना चाहिए।





