सोलन : राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में शिक्षा खण्ड सोलन के अंतर्गत आने वाली सभी 108 पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों के मुख्य शिक्षकों एवं केन्द्र मुख्य शिक्षक, प्रभारियों एवं अध्यापकों के लिए नैश्नल अचीवमेंट सर्वे परख – 2024 व आपदा प्रबन्धन के लिए एक दिन के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सोलन एचआर चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। वहीं इस प्रशिक्षिण शिविर में माननीय शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक आशीष कोहली, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, तथा राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने टेली कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित अध्यापकों का मार्गदर्शन किया व इस सर्वे में हिमाचल के अच्छे प्रदर्शन के लिए अध्यापकों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा सभी से आशा की कि पाठशालाओं में शून्य पीरियड में कक्षा 3, 6 व 9 के विद्यार्थीयों को विशेष शिक्षण देकर उन्हे नैशनल अचीवमेंट सर्वे परख – 2024 के लिए तैयार किया जाए ताकि देश में हिमाचल प्रदेश उच्च रैंक में शामिल हो। वहीं इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर, डाइट प्रिंसिपल कम डीपीओ सोलन डॉ० शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं आपदा प्रबन्धन के लिए उप जिला शिक्षा अधिकारी सोलन राज कुमार पराशर ने सांईस सुपरवाइजर अमरीश शर्मा, ने आपदा प्रबन्धन पर विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने आपदा से पहले, आपदा के दौरान व आपदा के उपरान्त हमें पाठशालाओं में कौन-कौन से कार्य करने है, उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग मीना चौहान हेल्थ एजुकेटर सीएचसी धर्मपुर तथा दमकल विभाग व पुलिस विभाग से आए व्यक्तियों ने बहुमूल्य जानकारी कार्यशाला में उपस्थित सभी अध्यापकों को दी। वहीं इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर, डाइट प्रिंसिपल कम डीपीओ सोलन डॉ० शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।




