Home » Uncategorized » मस्जिद विवाद मामले में हिरासत में लिए पूर्व प्रांत महामंत्री कमल गौतम…

मस्जिद विवाद मामले में हिरासत में लिए पूर्व प्रांत महामंत्री कमल गौतम…

Oplus_131072

शिमला: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा आज 11 सितंबर को अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया गया था. शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है. संजौली में धारा 163 लागू की गई है. शिमला में संजौली मस्जिद विवाद मामले में आज हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों द्वारा ढली सब्जी मंडी के पास इकट्ठे होने का आह्वान किया गया था. लेकिन आज संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 बजे से रात 11:59 बजे तक धारा 163 लगा दी है। संजौली चौक में भारी पुलिस बल तैनात है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ढली टनल को पैदल व वाहनों दोनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं संजौली बाजार में कई कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। हिंदू जागरण मंच और सिविल सोसाइटी के लोग काफी संख्या में यहां प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

वहीं हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम जब सर्मथकों के साथ संजौली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कमल गौतम ने कहा कि वह हिंदू लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उनका समर्थन करने के लिए संजौली आए हैं। इसके बाद पुलिस ने कमल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कमल गौतम का कहना है कि सरकार हिंदुओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। वहीं सिविल सोसायटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा कि सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं। हिमाचल डैमोग्राफी बदलने की कोशिश है। सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है। 

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]