Home » Uncategorized » अलीशा ने प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में जीता गोल्ड…..

अलीशा ने प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में जीता गोल्ड…..

शिमला : पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात घाटी बीड़ बिलिंग में पीजी गुरूकुल से पैराग्लाइडिंग के गुर सीखने वाली पायलट अलीशा ने एक ओर उपलब्धि अपने नाम की है। अलीशा ने पैराग्लाइडिंग सटीकता चैंपियनशिप में पोडियम जीतने वाली पहली भारतीय महिला और पीजीएडब्ल्यूसी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय पायलट के रूप में इतिहास रचने के बाद अब सबसे अधिक ऊंचाई पर पोडियम फिनिश हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनने की उपलब्धि हासिल की है। अलीशा ने हाल ही में लद्दाख में संपन्न हुई प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी विश्व कप ने सबसे अधिक ऊंचाई वाली पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

बकौल, अलीशा ने बताया कि कठिन मौसम की स्थिति और तीव्र प्रतिस्पर्धा के साथ, पोडियम फिनिश हासिल करना आसान नहीं था। इस उपलब्धि को लेकर अलीशा ने ऑरेंजलाइफ पैराग्लाइडिंग स्कूल और अपने हीरो, भारत के शीर्ष पायलट विजय सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अलीशा ने केवल 17 महीनों में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं में 8 पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *