कांगड़ा: कनाडा के नोवाकोटिया में हिमाचल की बेटी पहली भारतीय पुलिस ऑफिसर बनी है। ज्वाली विधानसभा के नढोली से संबंध रखने वाली शशी जरियाल ने यह उपलब्धि हासिल की है। कर विदेश में हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। शशी वर्ष 2018 में स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी, वहीं से पुलिस अधिकारी बनने का सफ़र शुरु हुआ। शशि 30 अगस्त को पुलिस ट्रेनिंग से पास आउट हो गई है और जल्द बतौर पुलिस अधिकारी कार्यभार संभालेगी।





