Home » Uncategorized » कृष्ण भक्ति में लीन होगा लक्ष्मी नारायण मंदिर, भजन गायक प्रमोद शर्मा अपने भजनों ने करेंगे सभी को मंत्र मुग्द……

कृष्ण भक्ति में लीन होगा लक्ष्मी नारायण मंदिर, भजन गायक प्रमोद शर्मा अपने भजनों ने करेंगे सभी को मंत्र मुग्द……

Oplus_131072

सोलन/प्रीति शर्मा : देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी आज धूमधाम से मनाई जा रही है. देश के विभिन्न मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं और सुबह से ही श्रद्धालुजन मंदिर में कान्हा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. भगवान कृष्ण के जन्मस्थली मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी के भव्य तैयारियां की गई हैं। इसी को लेकर कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के रहने वाले जाने माने गायक प्रमोद शर्मा लक्ष्मी नारायण मंदिर शिमला कसुम्पटी में अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्द करेंगे। आप सभी भी सादर आमंत्रित है।  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आपको बता दें कि जन्माष्टमी भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है. हर साल कृष्णाष्टमी जबरदस्त उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाई जाती है. यह पर्व अपने विशिष्ट अनुष्ठानों और परंपराओं के लिए जाना जाता है. यह त्योहार लोगों को एकजुट करने का भी काम करता है. इस दिन कृष्ण भक्त उपवास रखते हैं और पूरा दिन भजन कीर्तन करते हैं. सुबह से ही घरों और मंदिरों में कृष्ण भजन की मधुर ध्वनी से वातावरण गूंज उठता है. आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर कुछ ऐसे भजन, कीर्तन और गाने हैं, जो लोग जरूर सुनते, गुनगुनाते या फिर उसपर नृत्य करते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण ने धरती को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया था। यही वजह है कि हर साल कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *