Home » Uncategorized » शिमला में 72 घंटे में 3 लैंडस्लाइड, अब बालूगंज में धंस गई सड़क…

शिमला में 72 घंटे में 3 लैंडस्लाइड, अब बालूगंज में धंस गई सड़क…

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 72 घंटे में तीन जगह बड़े लैंडस्लाइड (Shimla Landslide) हुए हैं. अब बीती रात को  बालूगंज क्रॉसिंग के पास फिर से हुए भू-स्खलन हुआ है. और इस कारण चौड़ा मार्ग पर बना रेन शेल्टर भी धंस गया. इससे पहले एमएलएल क्रॉसिंग और विकासनगर में लैंडस्लाइड हुई थी. इस कारण अब बालूगंज जाने वालों को भारी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है.जानकारी के अनुसार, बीत रात को बालूगंज से प्रोजेक्ट दीपक से होते हुए चौड़ा मैदान को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और यहा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया. इससे पहले, सोमवार शाम को इसी मार्ग के नीचे क्रॉसिंग पर भूस्खलन हो गया था.

मंगलवार को विकासनगर में भी भी लैंडस्लाइड हुआ और यहां पर सड़क दो घंटे बंद रही. अहम बात है कि अब यहां पर टाउन एंडी कंट्री प्लानिंग के भवन को खतरा पैदा हो गया है. यहां पर रात के बाद मंगलवार दोपहर को भी भूस्खलन हुआ. गौरतलब है कि शहर के हाईकोर्ट के पास सर्कुलर रोड, चक्कर क्रॉसिंग के पास एनएच-05, ओल्ड बैरियर के पास और बालूगंज-तवी मोड़ सड़क पर भी मलबा गिरा है. बालूगंज क्रॉसिंग और बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-विधानसभा मार्ग बंद होने से अब तवी मोड़ से ही शिमला में आने वाले वाहनों को वाया चक्कर भेजा जा रहा है.

प्रशासन ने बुलाई मीटिंग

शिमला में लगातार हो रही लैंडस्लाइड पर अब प्रशासन ने आपात मीटिंग बुलाई है. बुधवार सुबह 11 बजे डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता  आपातकालीन बैठक होगी. इसमें भू स्खलन की जद में आए हुए भवनों के अधिकारी आपातकालीन बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे,  जिनमें खासतौर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, दीपक प्रोजेक्ट, मृदा जांच कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, स्टेट जियोलॉजिस्ट पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. ये जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *