Home » Uncategorized » 9 दिन बाद मां मिली थी, अब 13 दिन बाद मिला बेटा, कल्पना के बाद अब आदविक की तलाश भी हुई खत्म….

9 दिन बाद मां मिली थी, अब 13 दिन बाद मिला बेटा, कल्पना के बाद अब आदविक की तलाश भी हुई खत्म….

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल के समेज गांव से लापता बच्चे की डेड बॉडी बरामद हुई है. यहां पर 34 साल की कल्पना का शव कुछ दिन पहले मिला था. लेकिन अब उनके बेटे की बॉडी को सर्च टीम ने तलाश लिया है. फिलहाल, समेज गांव से 30 लोग अब भी लापता हैं. हालांकि, सर्च टीम ने 16 शव जरूर बरामद किए हैं, लेकिन केवल 6 की ही पहचान हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को समेज त्रासदी में मारी गई कल्पना के बेटे आदविक का शव दत्तनगर पुल के पास सतलुज नदी के किनारे पर बरामद किया गया. चार साल का आदविक भी 21 जुलाई को मां और बहन के साथ लापता हो गया था. आद्विक की मां कल्पना का शव कुछ दिन पहले ही नोगली से मिला था. हालांकि, अब भी बेटी अक्षिता का कुछ पता नहीं चल पाया है. उधर, 13 दिन बाद  आदविक का शव मिला है. आदविक की पहचान उसकी मौसी और नाना ने की. कल्पना के परिवार में केवल पति जय सिंह ही बचे हैं, जो कि हादसे वाले दिन घर पर नहीं थे. दरअसल, 10 अगस्त को 34 साल की कल्पना का शव मिला था. कल्पना के परिवार के अलावा, जिस मकान में वो रहती थी, वहां से 12 लोग लापता हो गए थे. अब भी लोगों की तलाश जारी है. छह शवों में 23 साल की रचना, कल्पना, सिदार्थ, झारखंड की बेटी और एक अन्य शख्स के तौर पर पहचान हो चुकी है.

कब हुआ था हादसा

हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में 31 जुलाई को समेज गांव में फ्लैश फ्लड आ गया था. यहां पर पूरा गांव ही फ्लड की चपेट में आ गया था और कुल 36 लोग लापता हो गए थे. यहां पर 25 घर और पीएचसी का नामोनिशान मिट गया था. तब से यहां पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. हालांकि, मौके से कोई शव बरामद नहीं हुआ है. लेकिन 60 किमी दूर सतलुज नदी पर बने डैम और अन्य इलाकों में शव बरामद हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *