Home » Uncategorized » Himachal News: बस का इंतजार कर रहे युवक पर गिरा पत्थर, अस्पताल में तोड़ा दम

Himachal News: बस का इंतजार कर रहे युवक पर गिरा पत्थर, अस्पताल में तोड़ा दम

मंडी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हणोगी पुल के पास बस का इंतजार कर रहे युवक की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शमशानी के रूप में हुई है। हालांकि युवक का असली नाम-पता पुलिस अभी तलाश रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार यह युवक बचपन से कुल्लू शहर के शमशानघाट के पास अकेला ही रहता था। इस कारण ही इसे सब शमशानी के नाम से बुलाते थे। बताया जा रहा है कि यह अपने किसी दोस्त के साथ हणोगी आया हुआ था। यहां वापस कुल्लू जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पहाड़ी से एक पत्थर आकर सीधे युवक के सिर पर जा गिरा। घायल युवक को तुरंत प्रभाव से नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया लेकिन कुल्लू में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

खोतीनाला के पास सड़क पर पलटे ट्राले को हटाने का कार्य जारी
वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर खोतीनाला के पास सड़क पर पलटे ट्रक को अभी पूरी तरह उठाया नहीं जा सका है। अभी इसे सिर्फ एक तरफ को हटाया गया है जिस कारण यहां पर नेशनल हाईवे पर अभी भी एकतरफा यातायात ही बहाल है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस की निगरानी में वाहनों को गुजारा जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि ट्राले को पूरी तरह से हटाने का कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]