Home » ताजा खबरें » सोलन में जहरीले पदार्थ के सेवन से 26 साल की युवती की हुई मौत

सोलन में जहरीले पदार्थ के सेवन से 26 साल की युवती की हुई मौत

सोलन : शहर में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी को  क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि धोबी घाट से एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के मामले में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन वार्ड में एक युवती मृत अवस्था में पाई गई। परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक युवती की पहचान ज्योति ठाकुर (26) निवासी तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। शव के गहन निरीक्षण के दौरान ज्योति के शरीर पर कोई भी चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले।

जांच के दौरान, पुलिस ने मृतका के किराये के कमरे का निरीक्षण किया, जहां उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया था। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। यह पाया गया कि मृतका कमरे में अकेली रहती थी और कंपनी के लिए घर से ही ऑनलाइन काम करती थी। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें उन्होंने अभी तक किसी पर शक नहीं जताया है। प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है कि ज्योति की मौत जहरीली वस्तु खाने के कारण हुई है। हालांकि, मामले की जांच हर पहलू पर प्राथमिकता से की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *