Home » ताजा खबरें » में रेड अलर्ट के बीच मंडी-कांगड़ा में खिली धूप….

में रेड अलर्ट के बीच मंडी-कांगड़ा में खिली धूप….

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार रात को बारिश ने कहर ढाया. यहां पर बादल फटने से 53 लोग लापता हो गए, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोगों की अब भी तलाश है. मंडी, शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति में बादल फटने से तबाही हुई है. शिमला के रामपुर में झाखड़ी से आगे समेज गांव का तो नामोनिशां मिट गया है. इस गांव में कुल 36 लोग लापता हैं. यहां पर एनडीआरफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. डीसी, एसपी के अलावा, मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं.

दरअसल, समेज गांव में साथ लगते नाले में सैलाब आने से आधी रात को गांव के 99 फीसदी घर बह और केवल तीन चार घर गांव में बचे हैं. यहां पर एक पीएचसी, स्कूल और गौशालाएं सैलाब बहाकर ले गया. 18 महिलाएं, 7 बच्चों सहित कुल 36 लोग लापता हैं. इनमें चार लोग झारखंड के रहने वाले हैं. मंडी के पधर के रामबन गांव में भी दो परिवारों पर आफत बरसी है. यहां पर भी 11 लोग सैलाब की चपेट में आ गए और अब 8 लोगों की तलाश जारी है. तीन शव मिल चुके हैं. कुल्लू के आनी के निरमंड के बागीपुल में सैलाब एक ही परिवार के पांच सदस्यों के अलावा, दो नेपालियों को भी बहा ले गया है. यहा पर परिवार के मुखिया का शव मिला है.  फिलहाल, हिमाचल में मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मंडी, कांगड़ा और कुल्लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12