Home » Uncategorized » Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा के दौरान रास्ते में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 5 व्यक्ति गंवा चुके है जान…

Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड यात्रा के दौरान रास्ते में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, अब तक 5 व्यक्ति गंवा चुके है जान…

कुल्लू : 14 जुलाई से शुरू हुई श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की रास्ते में गिरने के कारण मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 31 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शर्मा श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला था, लेकिन बराहटी नाला के समीप पैर फिसलने से वह घायल हो गया और उसे कड़ी मुश्कत के बाद बेस कैंप सिंहगाड़ तक लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल निरमण्ड पहुंचाया गया। उसके बाद रामपुर के खनेरी स्थित जोनल अस्पताल रेफर किया गया था।

अब तक 5 लोगों की हो चुकी मौत

जिसके बाद रामपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था, लेकिन आईजीएमसी शिमला में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। निरमण्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। श्रीखंड के रास्ते में यह इस वर्ष पांचवीं मौत है, जबकि इस वर्ष श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने के बाद यह पहली मौत हुई है। जबकि यात्रा शुरू होने से पहले ही चार व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *