Home » Uncategorized » बस स्टेंड पर खड़ी छात्रा से की स्नैचिंग, 20 मीटर तक कार से घसीटा….

बस स्टेंड पर खड़ी छात्रा से की स्नैचिंग, 20 मीटर तक कार से घसीटा….

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्नैचिंग की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। मंडी जिले के जोगिंदरनगर के ऐहजु में पंजाब के तीन लड़को ने कार से कॉलेज स्टूडेंट्स का मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की कोशिश की जिसकी छीनाझपटी में  युवती को कार के साथ 20-30 मीटर तक घसीटते ले गए। बाद में आरोपियों ने जोगिंदर नगर बाजार में एक होमगार्ड जवान और स्कूटी सवार महिला को भी कुचल दिया था य़। उधर, पुलिस ने मुस्तादी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान गुम्मा के पास इन शातिरों को दबोच लिया है। फिलहाल, घायल युवती को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के करीब ऐहजू के पास कॉलेज स्टूडेंट्स 20 वर्षीय नेहा वर्मा जब बस का इंतजार कर रही थी इस दौरान छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार तेजी से आई और युवती से छीनाछपटी करने लगे  गले में बैग पहनने की वजह से आरोपी छीनाझपटी में सफल नहीं हुए तो कार की स्पीड बढ़ा दी जिससे लड़की भी 20 मीटर तक घसीटती चली गई। इसके बाद जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में बीच-बचाव में आए होमगार्ड जवान और स्कूटी सवार महिला को भी तेज रफ्तार कार की चपेट में ले लिया।  होमगार्ड जवान ने एक शातिर को उसी समय दबोच लिया। आरोपियों ने इस दौरान पांच गाड़ियों को भी अपनी कार से टक्कर मारी और तो और शातिरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर नंबर भी लगा दिया। लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *