Home » Uncategorized » Himachal-Haryana News LIVE Updates: हरियाणा में स्कूल वैन हादसे में 8 बच्चे हुए घायल…

Himachal-Haryana News LIVE Updates: हरियाणा में स्कूल वैन हादसे में 8 बच्चे हुए घायल…

चण्डीगढ़: हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-25 में पुलिस चौकी के पास सड़क हादसे में स्कूल की मिनी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई और 8 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. शिक्षा विभाग के अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि प्राइवेट नंबर गाड़ी कॉमर्शियल काम करते हुए बच्चों को स्कूल छोड़ने और ले जाने का काम करती थी और इसी को लेकर आरटीए पंचकूला को एक पत्र भी लिखने जा रहे हैं

दरअसल एक निजी स्कूल की वैन नर्सरी के 8  बच्चों को स्कूल ले जा रही थी और इस दौरान डिवाइडर से टकराकर पलट गई. वैन के ड्राइवर ने अपने कान में मोबाइल लगा रखा था, जिससे वह सड़क पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हुआ. हादसे के बाद, घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. एक बच्चे को सेक्टर 6  के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन बच्चों को ओजस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]