Home » Uncategorized » मानसून की पहली बारिश हिमाचल के किसानों के लिए बनी आफत, करोड़ों की फसल हुई बर्बाद

मानसून की पहली बारिश हिमाचल के किसानों के लिए बनी आफत, करोड़ों की फसल हुई बर्बाद

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की पहली वर्षा से फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग की ओर से सभी जिलों से जुटाए गए आंकड़ों व साक्ष्यों की रिपोर्ट अब आई है। भारी वर्षा और बाढ़ आने के कारण 1.32 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें से 1.08 करोड़ रुपये का नुकसान दो जिलों मंडी और चंबा में हुआ है।

2034 हेक्टेयर में फसलों को हुआ नुकसान

मंडी में करीब 58 लाख रुपये और चंबा में 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रदेश में 2034 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें से 92 हेक्टेयर में फसल बह गई और मलबा भर गया।

प्रदेश में भारी वर्षा और बाढ़ आने के कारण सबसे अधिक नुकसान टमाटर व सब्जी की फसल को हुआ है। प्रदेश में 1152 हेक्टेयर में सब्जी को नुकसान हुआ। मंडी जिले की बल्ह घाटी में लाखों रुपये की टमाटर की फसल नष्ट हो गई। सब्जी की फसल को नुकसान 73 लाख रुपये से अधिक है। मंडी और चंबा के बाद शिमला व कुल्लू में फसलों को करीब 10-10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

तीन से छह जुलाई तक सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक वर्षा

मानसून के आने पर प्रदेश में तीन से छह जुलाई तक 72 मिलीमीटर वर्षा हुई जो सामान्य से 106 प्रतिशत अधिक थी। कांगड़ा में प्रदेश में सबसे अधिक करीब 240 मिलीमीटर वर्षा हुई जो सामान्य से 206 प्रतिशत अधिक है। मंडी में 195 मिलीमीटर वर्षा हुई जो सामान्य से 281 प्रतिशत अधिक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12