Home » Uncategorized » शौर्य चक्र विजेता शहीद वेद प्रकाश ठाकुर के नाम से जाना जाएगा शिमला का स्कूल…

शौर्य चक्र विजेता शहीद वेद प्रकाश ठाकुर के नाम से जाना जाएगा शिमला का स्कूल…

शिमला : शिमला जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बायचड़ी काे अब कारगिल शहीद शौर्य चक्र विजेता वेद प्रकाश ठाकुर के नाम से जाना जाएगा। इसका निर्णय मार्च माह में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था। शहीद के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध राणा व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विशेष आभार जताया है। शहीद वेद प्रकाश ठाकुर के अनुज लायक राम ठाकुर ने बताया कि शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बायचड़ी का नाम अब शहीद वेद प्रकाश के नाम पर किया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा व देशभक्ति को बढ़ावा मिलेगा। लायक राम ने बताया कि शहीद वेद प्रकाश को विभिन्न सेवा मैडलों से नवाजा गया है, जिसमें सैनिक सेवा मैडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमैंडेशन कार्ड, सियाचिन ग्लेशियर मैडल, एसएसएसएम और सुरक्षा कॉर्प रक्षक (जे एंड के), स्वतंत्रता सम्मान तथा 12 अक्तूबर, 2000 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र भी प्रदान किया गया है। शहीद वेद प्रकाश व उनकी टुकड़ी ने 39 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मौत के घाट उतारा और उसके बाद जूनियर कमिशंड ऑफिसर वेद प्रकाश ठाकुर भी शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12