Home » Uncategorized » Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार में करें दीपक का ये उपाय, दूर होगी गरीबी, बनेंगे बिगड़े काम

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार में करें दीपक का ये उपाय, दूर होगी गरीबी, बनेंगे बिगड़े काम

Sawan Somwar 2024: सावन का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। सवाम माह के दौरान भगवान शिव की पूजा के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ेंगे। सभी सोमवार पर शुभ योग का संयोग रहेगा। ऐसे में सावन सोमवार के दिन शिवलिंग के सामने कौन-सा दीपक जलाना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते है।

सरसों के तेल का दीया जलाएं

सावन सोमवार में शिवलिंग पूजन के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं। अगर महादेव की मूर्ति या तस्वीर की पूजा कर रहे हैं तो घी का दीया जलाएं। वहीं, शिवलिंग की पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

सावन सोमवार में दीपक जलाने के नियम

सावन सोमवार में सरसों के तेल का दीपक जलाते समय कलावे की बत्ती का इस्तेमाल करें। कलावा पीले या लाल रंग का होना चाहिए। कलावे को मथ लें और दीया में सरसों का तेल डालकर जलाएं।

सावन सोमवार में दीपक जलाने के लाभ

सावन सोमवार में सरसों के तेल का दीपक जलाने से भगवान शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। भोलेनाथी के आशीर्वाद से बिगड़े काम बनने लगते हैं। ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12