Home » Uncategorized » Himachal Rains: हिमाचल में अजब गजब सा मौसम, बद्दी और धर्मपुर में बारिश, जानिए आने वाले सात दिनों में कैसे रहेगा मौसम ?

Himachal Rains: हिमाचल में अजब गजब सा मौसम, बद्दी और धर्मपुर में बारिश, जानिए आने वाले सात दिनों में कैसे रहेगा मौसम ?

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन में अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं. कहीं पर सूखा पड़ा है तो कहीं बारिश हो रही है. सूबे में शिमला और मंडी में बारिश हुई है, जबकि अन्य इलाकों में मौमस साफ बना हुआ है. कुछेक इलाकों को छोड़कर मौसम रूठा-रूठा नजर आ रहा है. शुक्रवार को मंडी (Mandi Rains) जिले के धर्मपुर इलाके में तेज बारिश हुई है. इसके अलावा, धर्मशाला, पालमपुर, सराहन और चंबा में हल्की बारिश हुई है. सोलन के बद्दी में शुक्रवार को राहत की फुंहारें पड़ी हैं. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिन तक बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट रहेगा. 18 जुलाई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. हालांकि, चेतावनी के अनुसार हिमाचल में बारिश नहीं हो रही है. शिमला शहर धुंध के आगोश में है. यहां सुबह शाम ठंड महसूस की जा रही है. वहीं, टूरिस्ट की संख्या भी हिमाचल प्रदेश में अब कम हो गई है. मौसम विभाग ने बताया कि धर्मशाला में 12.6, पालमपुर  6.2, शिमला 3.5, डलहौजी 3.0, कांगड़ा 2.3,चंबा 2.0 और सराहन में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से मौसम सुहावना हुआ है लेकिन चिपचिप वाली गर्मी भी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 22.0, कल्पा 13.2, धर्मशाला 20.9, ऊना 25.4, नाहन 23.3, केलांग 10.4, पालमपुर 19.5, सोलन 20.7, मनाली 15.9, कांगड़ा 23.2, मंडी 24.3, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 24.9, डलहौजी 15.4, कुफरी 15.3, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 13.1, कसौली 20.3, पांवटा साहिब 25.0 और कुल्लू के बजौरा में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *