Home » Uncategorized » हिमाचल में फिर गुंडागर्दी, सगा भाई बन बैठा जान का दुश्मन….

हिमाचल में फिर गुंडागर्दी, सगा भाई बन बैठा जान का दुश्मन….

सोलन : सोलन शहर में बीती रात न्यू बस स्टैंड के समीप हुई एक हिंसक झड़प में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता और उसका दोस्त रात करीब 10 बजे न्यू बस स्टैंड के पास एक ढाबे में खाना पैक करवा रहे थे, जब उन्होंने देखा कि मॉडर्न ढाबा के सामने सड़क पर कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सोलन शहर में  बीती रात न्यू बस स्टैंड के पास हुई एक हिंसक झड़प में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह पता चला कि विकास शर्मा और हरीश शर्मा, सगे भाई हैं, वो अपने दोस्त लखबीर सिंह के साथ नाभा (पंजाब) से शिमला घूमने जा रहे थे। हरीश शर्मा कार में पीछे बैठकर शराब का सेवन कर रहा था, जिसे विकास और लखबीर ने रोकने की कोशिश की मगर हरीश नहीं मान रहा था। वहीं पुलिस ने घटना में तलवार और गाड़ी (नंबर पीबी-11 सीएल-6884) को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]