Home » Uncategorized » एक समय आएगा जब संतों के दर्शन दुर्लभ…’, प्रेमानंद महाराज से मिले बाबा बाल जी…..

एक समय आएगा जब संतों के दर्शन दुर्लभ…’, प्रेमानंद महाराज से मिले बाबा बाल जी…..

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कला के बाबा बाल जी महाराज ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान संत बाबा बाल जी महाराज ने प्रेमानंद महाराज को सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि पहले भी प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात हुई थी. वह अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं और उनकी बातों का गहरा प्रभाव श्रद्धालुओं पर पड़ता है. वृंदावन राधा-कृष्ण की धरती है और यहां से प्रेमानंद महाराज बेहतरीन संदेश देने का काम कर रहे हैं. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संत और सत्संग जागृति लाते हैं. दोनों सनातन की जागृति लाते हैं और अच्छी बातों का प्रचार करते हैं, अच्छी कथाएं सुनाते हैं, ताकि हम सबके जीवन में परिवर्तन आए. उन्होंने कहा कि संत चमत्कार नहीं करते, और ना ही चमत्कार जैसा कुछ नहीं होता है. संत वास्तव में व्यक्ति को बदलने का काम करते हैं और उसकी बुरी आदतों को बदलते हैं. उसके मन के भाव को बदलते हैं और उसकी सोच को बदलते हैं और धर्म के साथ  जोड़ते हैं. यही संत और सत्संग का काम है. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि संत बाबा बाल जी महाराज इस काम को बहुत बेहतरीन ढंग से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समय ऐसा आ गया है कि भविष्य में भागवत के दर्शन करवाने वाले संतों की कमी हो जाएगी, ऐसे संतों के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमें संतों का संरक्षण भी करना है और सद्मार्ग पर चलना है.  प्रेमानंद महाराज ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर के हम सब सदमार्ग और सच के मार्ग पर चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]