
सोलन। सोलन पुलिस बीते दिनों गश्त पर थी । इस दौरान उन्होंने एक होंडा अमेज कासर से न्यु कथेड़ में एक युवक को 10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सोलन एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी के भिंगी निवासी राहुल नामक युवक कार चिट्टे की आपूर्ति लेकर आया है। दस सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने न्यू कथेड़ से कार सवार राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दस ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी कार को सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि इसे पहले भी राहुल आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध पुलिस थाना छोटा शिमला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो मामले भी दर्ज है। वहीं उसे अदालत में पेश करके पुलिस ने 6 दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली है। वह मामले की जांच आगे जारी है।





