Home » Uncategorized » Himachal Rains: हिमाचल में मॉनसून का रौद्र रूप, धर्मशाला में 214MM बारिश, बस पर गिरी चट्टान, NH पर भूस्खलन

Himachal Rains: हिमाचल में मॉनसून का रौद्र रूप, धर्मशाला में 214MM बारिश, बस पर गिरी चट्टान, NH पर भूस्खलन

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ऊफान पर है. यहां पर मॉनसून का रौद्र रूप देखने को मिला है. प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीती रात को हैवी रैनफॉल हुआ है. यहां पर पालमपुर में पेड़ गिरने और लैंडस्लाइड की सूचना है. वहीं, सिरमौर में चलती निजी बस पर बड़ा पत्थर गिरने से महिला और चालक घायल हो गए. फिलहाल, प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है और बारिश लोगों को डरा रही है. प्रदेश में बारिश से 150 से अधिक सड़कें बंद हैं. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने शनिवार सुबह बुलेटिन जारी किया और बताया कि कांगड़ा जिले में भारी बारिश हुई है.  जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में बीती रात को सबसे अधिक 214 एमएम बारिश हुई है और इसके अलावा, पालमपुर में 212 एमएम पानी बरसा है. मंडी के जोगिंदनगर में भी बारिश का दौर जारी है  और यहां पर 169 एमएम बरसात हुई है. इसके अलावा, कांगड़ा में 157, बैजनाथ में 142, चंबा के जोत में 95, नगरोटा सूरियां 90, सुजानपुर टीहरा 70, नादौन 63 और ऊना के बरठीं में 58 एमएम पानी बरसा है. भारी बारिश से इन इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं.उधर, मंडी में भारी बारिश के चलते 112 सड़कें बंद हैं. मंडी-रिवालसर रोड पर जगह जगह लैंडस्लाइड हुए हैं.

सिरमौर में चलती बस पर गिरा पत्थर

सिरमौर जिले में चलती बस पर लैंडस्लाइड का पत्थर गिरने से चालक और महिला घायल हो गए. सिरमौर जिला की रेणुका विधानसभा में घटना पेश आई है.जिले के रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर कालथ के समीप बस पर चट्टान गिर गई. गनीमत यह रही कि केवल चालक और महिला ही घायल हुई, जबकि बस में बड़ी संख्या  में लोग सवार थे. यह बस रेणुका विधानसभा क्षेत्र के बड़ग से नोहराधार की तरफ जा रही थी.

चंडीगढ़ मनाली हाईवे हुआ बहाल

चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर सफर करना बेहद जोखिम भरा है. यहां पर लगातार लैंडस्लाइड हो रही है. शनिवार सुबह भी मंडी से आगे सात मील में लैंडस्लाइड होने से मार्ग बंद हो गया था. लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया. फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर सफर करना बेहद ही खतरनाक है. साथ ही ब्यास नदी भी बारिश के बाद अब ऊफान पर है. लगातार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया है और चंबा में सबसे अधिक 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि 12 जुलाई तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है और छह और सात जुलाई को ज्यादा बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी कि और लोगों और सैलानियों से अपील की है कि वह  नदी और नालों के आसपास ना जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]