Home » Uncategorized » लद्दाख में एक JCO समेत 5 जवान शहीद, टैंक के साथ नदी में कर रहे थे अभ्यास, अचानक बढ़ा जलस्तर

लद्दाख में एक JCO समेत 5 जवान शहीद, टैंक के साथ नदी में कर रहे थे अभ्यास, अचानक बढ़ा जलस्तर

लद्दाख : लद्दाख में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ये हादसा दौलत बेग ओल्डी इलाके में हुआ। जहां सेना के जवान टैंकों के साथ अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस हादसे में एक जेसीओ समते सेना के 5 जवान शहीद हो गए। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवानों की इस में बह गए। इन पांचों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इस हादसे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवान के बह गए। यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। राजनाथ सिंह ने जताया दुख
लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

लद्दाख में पिछले साल भी हुआ था दर्दनाक हादसा
लद्दाख में पिछले साल भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जबसेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी। इस हादसेमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था।। दरअसल वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]