Home » Uncategorized » हमीरपुर में इनकम टैक्स की रेड: ज्वैलरी कारोबारी की दुकानों और आवास के बाहर CRPF और अधिकारियों का कड़ा पहरा….

हमीरपुर में इनकम टैक्स की रेड: ज्वैलरी कारोबारी की दुकानों और आवास के बाहर CRPF और अधिकारियों का कड़ा पहरा….

हमीरपुर: प्रदेश के हमीरपुर शहर में शनिवार सुबह इनकम टैक्स की रेड से शहर में हड़कंप मच गया है। हमीरपुर के एक व्यापारी परिवार के अलग-अलग प्रतिष्ठानों के बाहर CRPF के जवान और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 5.30 बजे से दुकानों के बाहर खड़े हैं।

हालांकि अभी तक सुबह 7.30 बजे तक संबंधित दुकानों पर किसी तरह की कोई जांच पड़ताल शुरू नहीं हुई है। मगर जांच एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी शटर खोलने की इंतजार में हैं। इसी परिवार के अलग-अलग आवासों के बाहर भी जांच एजेंसी के कर्मचारी दिख रहे हैं। मौके पर मौजूद जांच एजेंसी के अधिकारी बात करने से बच रहे हैं। जिस व्यापारी की दुकानों और आवास के बाहर जांच एजेंसी है, उसका ज्वैलरी का कारोबार है। जानकारी मिली है कि  संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी को लेकर ही यह रेड पड़ी है। इसमें एक विशेष परिवार के अलग-अलग ठिकानों के बाहर जिस तरीके से यह इनकम टैक्स और CRPF के जवान पहरा दे रहे हैं। उससे मामला आयकर से जुड़ा लग रहा है।

पीबी नंबर की डेढ़ दर्जन के करीब गाड़ियां सुबह सवा पांच बजे के बाद जैसे ही शहर में पहुंची। इसके बाद हमीरपुर शहर में खासकर व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया। लोग फोन करके इधर-उधर पूछने लगे। क्योंकि जांच एजेंसी के लोग कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं। इनोवा गाड़ी में बैठे एक अधिकारी का कहना है कि अभी जांच पड़ताल शुरू होगी और मीडिया को कुछ भी बताने वाली स्थिति नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो भी लेनदेन के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। इसमें 5 करोड़ के लेनदेन की बात कही गई थी। उसके साथ भी इस रेड को जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]