Home » Uncategorized » बाजार में दिनदहाड़े हो गई रेड, टूरिस्‍ट और दुकानदारों में मच गई खलखली, आखिर ऐसा क्‍या हुआ ?

बाजार में दिनदहाड़े हो गई रेड, टूरिस्‍ट और दुकानदारों में मच गई खलखली, आखिर ऐसा क्‍या हुआ ?

नाहन : हिमाचल प्रदेश के नाहन में उस वक्‍त दुकानदारों में खलखली मच गई, जब सरकारी अमला वहां छापेमारी करने पहुंच गया. छापेमारी भी एक आध जगह नहीं, बल्कि अलग-अलग, जगह-जगह. सरकारी टीम को आते देख दुकानदार में भगदड़ सी मच गई. अब दुकानदारों में ऐसी खबलबी देख वहां खरीदारी करने आए पर्यटक भी परेशान हो गए, क्‍योंकि जिस चीज के लिए छापेमारी हो रही थी, वो उनके हाथों में भी थी. आइये जानते हैं आखिर क्‍या है पूरा मामला…

दरअसल, सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जगह-जगह छापेमारी की गई. DC सिरमौर सुमित खिमटा के निर्देशों पर यह पूरी कार्रवाई अमल में लाई गई. दरअसल, प्रशान को बार-बार यह शिकायतें मिल रही थी कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है. मीडिया से बात करते हुए छापेमारी करने पहुंचे एसडीम नाहन सलीम आज़म ने बताया कि DC सिरमौर के निर्देशों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर जगह-जगह छापेमारी की गई है, जिसको लेकर शहर में चार टीमों का गठन किया गया था. उन्होंने कहा कि कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है. उन्होंने कहा कि दुकानदारों से बार-बार प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील की जा रही है, उसके बावजूद कहीं दुकानदार द्वारा इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों और पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह पर्यावरण के लिए बेहद घातक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]