Home » Uncategorized » हिमाचल के कुल्लू, शिमला समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

हिमाचल के कुल्लू, शिमला समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ बारिशों का दौर शुरू हो चूका है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 27 जून से बारिश का दौर जारी है. बारिश के साथ धुंध, गर्जन और बिजली भी देखने को मिल रही है. इसके मध्यनज़र मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा लोगों को ऐहतिहात बरतने की सलाह भी दी गई है. मौसम विभाग द्वारा समय समय पर लोगों को सचेत करने के लिए इस प्रकार के अलर्ट आगे भी जारी किए जाएंगे.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जिला बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में कुछ स्थानों पर गरजन और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है. लोगों से नदी-नालों के करीब न जाने की अपील भी की गई है.

कहां कितना अधिकतम तापमान
प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान जिला कुल्लू के भुंतर में दर्ज किया गया. भुंतर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं चंबा में 36.8 डिग्री, बिलासपुर में 36.3 डिग्री, शिमला में 23.8 डिग्री, सुंदरनगर में 35.9 डिग्री, कल्पा में 24.1 डिग्री, धर्मशाला में 30.2 डिग्री, ऊना में 34.4 डिग्री, नाहन में 31.2 डिग्री, सोलन में 30.2 डिग्री, मनाली में 29.4 डिग्री, काँगड़ा में 36 डिग्री, मंडी में 35.8 डिग्री, हमीरपुर में 35.7 डिग्री और रिकांगपिओ में 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]