Home » ताजा खबरें » एसपी साहब, थानाध्यक्ष हमारी बात नहीं सुनते… SP के पास पहुंचे फरियादी, बताई पूरी कहानी…

एसपी साहब, थानाध्यक्ष हमारी बात नहीं सुनते… SP के पास पहुंचे फरियादी, बताई पूरी कहानी…

पटनाः बिहार पुलिस के थानेदारों को अब पीड़ितों का आवेदन नहीं लेना, उन्हें थाने से भगा देना और फरियादियों की गुहार को अनदेखी करना भारी पड़ सकता है. क्योंकि पटना के सीनियर एसपी ने ऐसे ही कारनामा करने वाले दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए थानाध्यक्षों में रामकृष्ण नगर थाना के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती और बेउर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार का नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम कृष्ण नगर थाना में एक महिला अपने साथ हुए शोषण का शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी. लेकिन थानाअध्यक्ष ने उसकी गुहार नहीं सुनी और मामले को अनदेखा कर दिया. इसके बाद पीड़िता सीनियर एसपी के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई और फिर चार दिनों बाद महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. बेउर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला था, जहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने भी एक पीड़ित की गुहार नहीं सुनी और उसे थाने से भगा दिया. पीड़ित फिर सीनियर एसपी के पास पहुंचा और अपनी पीड़ा बताई. इसके बाद एसपी ने बेउर थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई और तुरंत मामले की एफआईआर दर्ज करने को कहा. इस मामले में दोनों थानाध्यक्षों की नौकरी चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]